Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार : कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार का निधन, दिल्ली के मेदांता में थे भर्ती

कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार

कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार का निधन

बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. इसके बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।

नीतीश सरकार मेंं मंत्री विनोद सिंह जून में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उससे ठीक हुए तो 16 अगस्त को विनोद सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।

मेदांता में उनका लगातार इलाज चल रहा था लेकिन कोमा में जाने के बाद विनोद सिंह की हालत में सुधार नहीं हुआ और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। मंत्री विनोद सिंह के निधन पर बिहार के कई नेताओं ने शोक जताया है।

श्रीनगर : रामबाग में सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

वो मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और प्राणपुर विधानसभा से विधायक थे। बताते चले कि इस बार बीजेपी ने उनके जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया है।

Exit mobile version