Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार डीजीपी: सुशांत के अकाउंट से चार साल में निकाले गए 50 करोड़ रुपये टोटल

नई दिल्ली| दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर रोज नई बातें सामने आ रही हैं। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच जंग छिड़ी है। दोनों ही एक-दूसरे पर सबूत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का कहना है कि चार साल में सुशांत के बैंक अकाउंट से करीब 50 करोड़ रुपये निकाले गए। उनका आरोप है कि मुंबई पुलिस ने इसपर जांच क्यों नहीं की?

अनुपम खेर ने अपनी बात रखते हुये कहा- आंख मूंदना कायरता की निशानी है

गुप्तेश्वर पांडे कहते हैं कि पिछले चार साल में सुशांत सिंह राजपूत के खाते में 50 करोड़ रुपये डाले गए और सारे पैसे निकाले भी गए। एक साल में सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये आए। इसमें से 15 करोड़ निकाल लिए गए। क्या इसपर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? हम यह सब जानने के बाद शांत नहीं बैठेंगे। हम मुंबई पुलिस से इसपर जवाब मांगेंगे। इसपर उनकी ओर से ध्यान क्यों नहीं दिया गया?

सुशांत के पूर्व असिस्टेंट: रिया चक्रवर्ती संग यूरोप ट्रिप से आने के बाद बदले हुये थे एक्टर

गुप्तेश्वर आगे कहते हैं कि हम लोगों के साथ सबूत शेयर करने और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट देने के बजाए मुंबई पुलिस ने हमारे एसपी को हाउस अरेस्ट कर दिया है। मैंने आज तक ऐसा नहीं देखा जब दूसरे राज्य की पुलिस हमारे साथ को-ऑपरेट न करे। अगर मुंबई पुलिस अपनी जांच में सही होती तो वह हमारे साथ सबूत जरूर शेयर करती। इंवेस्टिगेशन में साथ देती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस ने अभी तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें से किसी पर भी कोई सबूत हाथ नहीं लगा है। एक्टर का केस उलझता ही जा रहा है।

Exit mobile version