Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार चुनाव : बीजेपी ने जारी की तीसरे चरण के लिए उम्‍मीदवारों की सूची

बिहार के नये डिप्टी सीएम new deputy CM of Bihar

बिहार के नये डिप्टी सीएम

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए बुधवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की इस सूची में 35 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि भाजपा बिहार चुनाव में 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि पार्टी अब तक 110 उम्‍मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं। चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। सभी पार्टियों और गठबंधनों को अपनी जीत का भरोसा है। पर बिहार चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि यह लड़ाई आसान नहीं है। सत्ता की दहलीज तक पहुंचने के लिए कांग्रेस और राजद को पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले बहुत अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

उत्तराखंड: एक नवंबर से कक्षा 10 और कक्षा 12 फिर से खोलने के लिए है तैयार

विधानसभा चुनाव में दो बड़े गठबंधन मैदान में हैं। सत्तारुढ़ जेडीयू-भाजपा और राजद व कांग्रेस गठबंधन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पर इन दोनों गठबंधनों के वोट प्रतिशत में लगभग दो गुणा का अंतर है। लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है, इसके बावजूद पिछले चुनावों में मिले वोट प्रतिशत के आंकड़ों में जेडीयू-भाजपा मजबूत नजर आती है।

Exit mobile version