Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार चुनाव : चिराग बोले- एलजेपी ‘वोटकटवा’ तो बीजेपी 2014 से क्यूं रखा है साथ

बिहार चुनाव में बुझा चिराग Chirag extinguished in Bihar election

बिहार चुनाव में बुझा चिराग

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने एनडीए का हिस्सा नहीं है। वह अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद भाजपा और लोजपा के बीच घमासान जारी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर लोजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा पर निशाना साधा है।

आईपीएल के बीच सीजन में कप्तानी छोड़ने वाले 9वें कप्तान हैं कार्तिक

चिराग ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि यदि हम वोटकटवा हैं। तो भाजपा ने 2014 से साथ क्यूं रखा है? उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के दबाव में ऐसे बयान दे रही है। चिराग पासवान ने बीजेपी को नसीहत दी कि उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहे तो एनडीए में नहीं रहूंगा।

जावड़ेकर बोले थे लोजपा वोटकटवा पार्टी है

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा था कि लोजपा बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी। बिहार चुनाव में लोजपा केवल एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी। उन्होंने साफ करते हुए कहा था कि बिहार में केवल चार पार्टियां- भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। चिराग पासवान ने अलग रास्ता चुना है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोई बी या सी टीम नहीं है।

डिकॉक ने बताया, पूर्व बल्लेबाज की मदद से हुआ बैटिंग में सुधार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने साधा था निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की कोई बी, सी या डी टीम नहीं है। हमारी केवल एक टीम है जिसमें जदयू, हम और वीआईपी शामिल हैं। लोजपा अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।

लॉकडाउन में भी घर नहीं गए थे नीट टॉपर शोएब

चिराग पासवान बोले- पापा का था 143 सीटों पर लड़ने का फैसला

इससे पहले चिराग पासवान ने कहा था कि पापा रामविलास पासवान ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। जब नीतीश कुमार ने मेरे पिता का बार-बार अपमान किया तो एक बेटे के तौर पर मैं बुरी तरह आहत हो गया था। 10 नवंबर को नीतीश कुमार सूबे के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। चुनाव में मुझे प्रधानमंत्री की तस्वीर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। वे मेरे दिल में हैं।

Exit mobile version