Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार चुनाव : सीएम योगी की ताबड़तोड़ छह रैलियां, पटना से करेंगे आगाज

सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  सोमवार यानी 2 नवंबर को ताबड़तोड़ 6 रैलियां करेंगे। इसकी शुरआत पटना से होगी।

मुख्यमंत्री योगी की पहली जनसभा पटना व पश्चिम चंपारण, इसके बाद रक्सौल, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी विधानसभा में होगी। कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 9:00 बजे सीएम योगी पहले लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। गोरखपुर से बिहार जाएंगे। वहीं 4:30 बजे वापस लखनऊ आएंगे।

दरअसल इन दिनों सीएम योगी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। एक तरफ यूपी में उपचुनाव की कमान सीएम ने संभाल रखी है, तो वहीं बिहार में तूफानी प्रचार का जिम्मा भी उनके कंधों पर हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे और ताबड़तोड़ पांच रैलियों को संबोधित करेंगे।

रामपुर : फ्लिपकार्ट के गोदाम में लाखों की डकैती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इससे पहले तरारी विधानसभा के पीरो गांव के पड़ाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी कौशल कुमार विद्यार्थी के पक्ष में जनसभा को संबोधित योगी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने तो घर के खाने के साथ में पशुओं का भी चारा भी खा लिया। योगी ने कहा कि बिहार वीर सपूतों की धरती है। यहां पर जैसे विश्वामित्र ले राम और लक्ष्मण के साथ ताड़का का वध किया था वह भी एक तरह का नक्सलवाद था। वैसे ही आप लोगों को आज के नक्सलवाद को दूर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कांग्रेस हो या राजद हो उन पार्टियों को भरपूर राज करने का मौका मिला था, लेकिन उनके लिए परिवार ही देश है। लेकिन हमारे लिए देश ही परिवार है।

Exit mobile version