• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव: भागलपुर की पांच सीटों पर राजग पर कब्जा, महागठबंधन को मिली दो सीटें

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
voting counting

voting counting

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर में पांच पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जहां कब्जा जमाया, वहीं महागठबंधन को केवल दो सीट पर ही संतोष करना पड़ा।

जिले की बिहपुर, गोपालपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज में राजग उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की तथा पीरपैंती में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी आखिरी दौर की मतगणना में राजद प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं और उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, भागलपुर और नाथनगर दो ऐसी सीटें हैं जहां महागठबंधन के उम्मीदवार जीत का स्वाद चख पाए।

बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया : मोदी

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कुमार शैलेंद्र ने राजद के पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 6348 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जहां 72577 वोट पड़े । वहीं राजद प्रत्याशी 66229 मत ही हासिल कर पाए। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में श्री बुलो मंडल की पत्नी एवं राजद उम्मीदवार वर्षा रानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 12716 मतों के अंतर से हराया था।

गोपालपुर विधानसभा सीट पर जदयू के नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने पहली बार राजद के टिकट के सहारे चुनावी अखाड़े में उतरे शैलेंद्र कुमार को 24580 मतों के बड़े अंतर से चित कर दिया। इस सीट पर यह श्री मंडल की लगातार चौथी जीत है। वहीं, 12716 वोट पाकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सुरेश भगत तीसरे स्थान पर रहे। पिछले चुनाव में जदयू के श्री नीरज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अनिल यादव को कड़े मुकाबले में 5169 मतों से हराया था।

बिहार चुनाव: राघोपुर सीट से तेजस्वी जीते, बीजेपी प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराया

कहलगांव सीट पर मुकाबला काफी रोचक रहा। पिता की विरासत बचाने कांग्रेस के टिकट पर सवार होकर आए पार्टी के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश को कड़ी टक्कर में भाजपा के पवन कुमार यादव ने 42947 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया है। श्री यादव को जहां 115326 वोट मिले वहीं श्री मुकेश 72379 मत ही हासिल कर पाए। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सदानंद सिंह 21229 मतों के अंतर से विजयी हुए थे। इसी तरह सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू के ललित नारायण मंडल ने 72620 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के ललन कुमार को 11603 वोट के अंतर से शिकस्त दे दी। लोजपा की नीलम देवी 10176 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही। पिछले चुनाव में जदयू के सुबोध राय 14033 वोट से जीते थे।

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अजीत शर्मा ने भाजपा के रोहित पांडेय को महज 950 मतों के अंतर से हरा दिया। श्री पांडेय की हार में लोजपा के राजेश वर्मा के 20434 मतों का बड़ा योगदान माना जा रहा है। इस सीट पर श्री शर्मा ने 65033 जबकि श्री पांडेय ने 64083 वोट हासिल किए। वर्ष 2015 के चुनाव में कांग्रेस के श्री शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 10658 मतों से पराजित किया था। इसी तरह नाथनगर में राजद के अली अशरफ सिद्दीकी ने जदयू के निवर्तमान विधायक लक्ष्मीकांत मंडल को 7481 वोट से पटखनी दे दी। श्री सिद्दीकी को 78416 जबकि श्री मंडल को 70935 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर भी लोजपा के अमरनाथ प्रसाद उर्फ अमर सिंह कुशवाहा को प्राप्त 14673 वोट को जदयू उम्मीदवार की हार का बड़ा कारण बताया जा रहा है।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar election resultbihar election results 2020bihar news
Previous Post

IPL 2020: दिल्ली का दिल तोड़ कर मुंबई बनी चैंपियन, मिली 20 करोड़ की पुरस्कार राशि

Next Post

Bihar Election Result: बिहार में एनडीए को बहुमत, नीतीश 7वीं बार बनेंगे सीएम

Desk

Desk

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
बिहार चुनाव फैसला

Bihar Election Result: बिहार में एनडीए को बहुमत, नीतीश 7वीं बार बनेंगे सीएम

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद

09/08/2023
whatsapp

इस तरह पता करें कि किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है…

05/09/2021
akhilesh yadav

भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से लोकतंत्र खतरे में है : अखिलेश

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version