Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार पुलिस और होमगार्ड में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की नई तिथि जारी की

bihar police

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती

नई दिल्ली| केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा की नई तिथि की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक अब बिहार कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती की लिखित परीक्षा 3 जनवरी 2021 को आयोजित होगी। पहले परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर को होना था।

होमगार्ड में सिपाही के 551 पदों पर भर्ती की परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। ये परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित होगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा केन्द्र उपलब्ध नहीं होने के चलते इन्हें स्थगित कर दिया गया था।

बिहार की 85 फीसदी मेडिकल सीटों के लिए रैंक जारी

एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे जिसे csbc.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।

बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 1722 पदों और होमगार्ड में सिपाही के 551 पदों पर भर्ती होनी है। ये परीक्षाएं क्रमश: 14 और 18 अक्टूबर को होनी थी।

Exit mobile version