Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दलाई लामा की जान को खतरा, बिहार पुलिस ने जारी किया चीनी महिला का स्केच

Chinese woman

Chinese woman

पटना/गया। बिहार के गया में इन दिनों बौद्ध धर्म के अनुयायियों का कालचक्र पूजा चल रहा है। इसी को लेकर बौध धर्म के सबसे बड़े गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) बोधगया पहुंचे हुए हैं। उनके बोधगया पहुंचने के साथ ही चीन की एक महिला ( Chinese woman) ने भी कदम रखा है। जिला पुलिस का कहना है कि संदिग्ध महिला को हर हाल में तलाश करने का फरमान जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियां उस संदिग्ध महिला को ढूंढ निकालने में जुटी हैं।

डीएसपी अजय कुमार का कहना है कि ऊपर से ही आदेश हैं। हमें सिर्फ तलाश करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा हमारे पास कोई भी अलग से जानकारी नहीं है।

पुलिस द्वारा बोधगया में उसकी तलाश की जा रही है। पूर्व में करीब तीन महीने पहले एक संदिग्ध चीनी जासूस को बोधगया पुलिस ने होटल से उठाया था। उसकी जांच अब तक चल रही है।

इस बार जिस संदिग्ध चीनी महिला ( Chinese woman) ने बोधगया में कदम रखा है। उसका नाम सांग जियालोन है। वीजा नंबर 901 बीएए 2 जे है। पीपी नंबर ईएच 2722976 है। महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और दुबली-पतली है।

कोरोना के खतरे के बीच केंद्र सख्त, चीन समेत इन 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR जरूरी

खास बात यह है कि यह सूचना बीते कुछेक दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय से निकल कर जिले के वरीय अधिकारियों से होते हुए बोधगया पहुंची है। अब यहां पुलिस उसकी तलाश में जी जान से अंदरखाने जुटी है।

Exit mobile version