• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निपथ योजना के खिलाफ सुलगा बिहार, कई जिलों में आगजनी, रोकी गई ट्रेन

Writer D by Writer D
16/06/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
Agneepath scheme

Agneepath scheme

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवादा। सेना में भर्ती (Agneepath scheme) के नए नियमावली के खिलाफ गुरुवार को नवादा में बवाल शुरू हो गया है। छात्र और नौजवान शहर के प्रजातंत्र चौक को जाम कर हंगामा कर रहे हैं। टायर जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र टीओडी का विरोध कर रहे हैं। हजारों छात्र प्रदर्शन में शामिल हैं।

एसडीएम सदर उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ सदर उपेंद्र प्रसाद छात्रों के गुस्से को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। छात्रों को बताया जा रहा है कि आपकी मांगों को सरकार तक प्रशासन और मीडिया के माध्यम से पहुंचाय जाएगा। शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की जा रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि अन्य जिलों में छात्रों की प्रशासन से सद्भाव के माहौल में बात हुई है। यहां भी शांति बनाकर अपनी बातों को रखें। आपकी बातों को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।स्थित को नियंत्रित करने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बलों को मंगाया गया है। वज्र वाहन को भी मंगाया गया है। प्रशासन की अपील का असर आंदोलनकारी छात्रों पर नहीं हो रहा है।

#WATCH | Bihar: A huge crowd gathers in protest in Nawada, against the recently announced #AgnipathRecruitmentScheme for armed forces. pic.twitter.com/Sjr40Hr0M5

— ANI (@ANI) June 16, 2022

छात्रों का कहना है कि हमलोगों की बहाली रद कर दी गई है, जो सही नहीं है। 16 महीना से एग्जाम नहीं लिया गया है। हजारों छात्र सड़कों पर टायर जलाकर हंगामा कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अगर सेना में इस कदर 4 वर्ष की ही नौकरी रहेगी तो फिर देश कैसे मजबूत हो सकेगा। छात्रों का यह भी आरोप है कि वे बरसों से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे ।जब परीक्षा का समय आया तो, नियम में बदलाव कर उनके भविष्य को बर्बाद करने की कोशिश कर दी गई। छात्रों की उग्रता को अगर शांत नहीं की गई तो निश्चित तौर पर विस्फोटक रूप ले लेगी  ।जिससे समाज को बहुत बड़ी क्षति होने की संभावना है। हालांकि अधिकारी छात्रों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं।

पटना-गया सवारी गाड़ी को जहानाबाद में रोका

बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारी छात्रों ने पटना-गया रेलखंड पर पटना-गया मेमू सवारी गाड़ी को जहानाबाद स्टेशन के पास रोक दिया। इसके साथ ही यहां छात्रों ने शहर के स्टेशन इलाके के काको मोड़ के पास सड़क पर आगजनी की और सड़क जाम कर दिया।ट्रेन रोके जाने की सूचना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है।

सांसद विधायक को 5 हमें चार साल क्यों?

अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) का विरोध कर रहे युवकों का कहना है कि सांसद विधायक को 5 साल का समय मिलता है।हमें चार साल क्यों? 4 साल में क्या होगा। हमारे पास पेंशन की भी सुविधा नहीं है। 4 साल बाद हम रोड पर आ जाएंगे। सेना अभ्यर्थियों ने सेना बहाली में टीओटी हटाने की मांग की। वहीं वहीं, बेगूसराय में भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने हर हर महादेव चौक पर NH-31 को पूरी तरीके से जाम कर दिया। और जमकर नारेबाजी की।

क्या है अग्निपथ योजना (Agneepath scheme)

अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) आर्म्ड फोर्सेज के लिए एक अखिल भारतीय शॉर्ट टर्म सेवा युवा भर्ती स्कीम है। इसके तहत हर साल 17 साल से 21 साल की उम्र के 45 हजार युवाओं को सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। इनकी भर्तियां मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगी। इसके बाद ये चार साल सेना में सेवा देंगे। सेना में इन्हें अग्निवीर कहा जाएगा। अग्निवीर की सैलरी 30 हजार से 40 हजार रुपए होगी और इनकी तैनाती रेगिस्तान, पहाड़, भूमि, समुद्र में की जाएगी।

Tags: Agneepath schemebihar newshindi newshindi news livelatest newslatest news in hindiNational newsnavada newstodays hindi news
Previous Post

नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Next Post

100वां जन्मदिन मनाने वाली है पीएम मोदी की मां, जानिए हीराबेन की सेहत का राज

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
nitin naveen
Main Slider

नितिन नवीन के यू-टर्न से राजनीति गरम, इस्तीफा टालने पर उठे सवाल

29/03/2026
PM Modi
Main Slider

‘मन की बात’ में पीएम ने की ऊर्जा संकट पर अफवाहों से बचने की अपील, एकजुट रहने का आह्वान

29/03/2026
Next Post
Modi

100वां जन्मदिन मनाने वाली है पीएम मोदी की मां, जानिए हीराबेन की सेहत का राज

यह भी पढ़ें

naxalites encounter

बीजापुर: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 21 जवान लापता, 5 शहीद, PM मोदी ने जताया दुख

04/04/2021
Battlegrounds Mobile India

खत्म हुआ Battlegrounds Mobile India का इंतज़ार, प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

18/06/2021

ककरहवा के राम लीला मेले के प्रथम दिन हुआ लंका दहन

05/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version