Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार : युवा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव को मारी गोली, हालत गंभीर

युवा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव को मारी गोली

युवा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव को मारी गोली

बिहार में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। इसी बीच आरा में युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह सासाराम विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह बजरंगी समेत दो लोगों को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी।

दरअसल, यह मामला भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र का है, यहां के जगदेव नगर मोहल्ले में युवा जदयू के नेता प्रिंस सिंह बजरंगी को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी अपने साथियों के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

IPL 2020 : मयंक का तूफानी शतक, पंजाब ने दिया राजस्थान को 224 का लक्ष्य

इस फायरिंग में प्रिंस के साथी मिथुन की मौत हो गई है, जबकि प्रिंस सिंह बजरंगी की हालत गंभीर है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हुए हैं। प्रिंस सिंह बजरंगी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

उद्धव ठाकरे से मिले शरद पवार, महाराष्ट्र की राजनीति में सियासत गर्म

बता दें यह सब तब हो रहा है जब बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और राज्य में आचार संहिता लागू है। बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में मतदान होगा और नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

Exit mobile version