• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार के उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में किसानों से किया संवाद

Writer D by Writer D
10/06/2025
in लखनऊ, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Bihar's Deputy Chief Minister interacted with farmers in Ayodhya

Bihar's Deputy Chief Minister interacted with farmers in Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: विकसित कृषि संकल्प अभियान (Viksit Krishi Sankalp ABhiyan) के अंतर्गत वैज्ञानिकों का किसानों (Farmers) से संवाद निरंतर जारी है। 29 मई से प्रारंभ हुए अभियान के तहत 13 दिन में प्रदेश के 75 जनपदों में लगभग 8775 स्थानों पर जनप्रतिनिधियों/कृषि वैज्ञानिकों, कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग15,55,715 से अधिक किसानों ने संवाद किया। कार्यक्रम के प्रति कृषकों में काफी उत्साह है। मंगलवार को अयोध्या में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शिरकत की। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया।

किसानों (Farmers) से संवाद कर उप मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में कृषक गोष्ठी हुई। इसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री/कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। गोष्ठी में विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों यथा मृदा परीक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, आईपीएम पद्धति, मलचिंग एवं सहफसली खेती से उत्पादन बढ़ाने आदि विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान कुलपति, अयोध्या मण्डल के संयुक्त कृषि निदेशक, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं किसान उपस्थित रहे।

जल संचय व पौधरोपण पर फोकस करें किसान (Farmers) 

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वाराणसी के मेहदीगंज, आरज़ी लाइंस में उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरकार द्वारा कृषि से संबंधित चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। उप कृषि निदेशक ने जल संचय एवं पौधरोपण पर किसानों को खास फोकस करने के लिए कहा।

किसानों को खरीफ फसल उत्पादन तकनीक, डीएसआर विधि, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना, एनएफएसएम योजना, कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सभी फसलों की उत्पादन तकनीक व अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।

लखनऊ में किसानों (Farmers)  को खेती संबंधित समसामयिक जानकारी दी गई

लखनऊ के विकास खण्ड चिनहट के ग्राम धतिंगरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकम में उप कृषि निदेशक विनय कौशल, डॉ. एके दुबे, केवीके की वैज्ञानिक डॉ. कंचन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ललित कुमार, आलोक कुमार पाण्डेय, विवेक चौधरी, ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों को खेती से संबंधित समसामयिक जानकारी दी गई।

Tags: ayodhya news
Previous Post

दलित उत्थान के लिए शिक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण की नई राह पर योगी सरकार

Next Post

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन स्थानों पर जलाएं दीपक, होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ अब वाकई ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ का प्रतीक बना: सीएम योगी

13/03/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम पुष्कर

13/03/2026
Next Post
Purnima

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन स्थानों पर जलाएं दीपक, होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

यह भी पढ़ें

Akanksha Dubey Suicide Case

आकांक्षा दुबे मौत मामले में दूसरा आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार

12/04/2023
Life Imprisonment

नशे का विरोध करने पर की पत्नी की हत्या, कातिल पति को मिली उम्रकैद की सजा

20/09/2021
Salman Khan

‘मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे…’, सलमान को मिला धमकी भरा पत्र

05/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version