Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजापुर हमला: नक्सलियों के चंगुल से CRPF जवान आजाद, परिवार में जश्न का माहौल

Naxalites CRPF jawan released

Naxalites CRPF jawan released

बीजापुर में 6 दिन पहले बंधक बनाए गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। CRPF ने जवान के उनके पास पहुंचने की पुष्टि की है।

कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को छुड़ाने के लिए मध्यस्थता टीम गठित की थी. इसमें पद्मश्री धर्मपाल सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यद्वक्ष तेलम बोरैया शामिल थे। सैकड़ों गांववालों की मौजूदगी में राकेश्वर सिंह मनहास को रिहा किया गया।

राकेश्वर सिंह मनहास के रिहा होने के बाद उन्हें बासागुड़ा ले जाया जाना है। सीआरपीएफ के डीजी ने मनहास के उनके पास पहुंचने की पुष्टि की है। राकेश्वर सिंह मनहास का मेडिकल किया जा रहा है।

जवान की रिहाई के लिए मध्यस्थता कराने गयी दो सदस्यीय टीम ने बस्तर के 7 पत्रकारों को भी नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया है। नक्सलियों के बुलावे पर जवान को रिहा कराने बस्तर के बीहड़ में वार्ता दल समेत कुल 11 सदस्यीय टीम पहुंची थी।

सुखु दुखु दोनो सम करि जानै अउरु मानु अपमाना : पीएम मोदी

एएनआई की खबर के मुताबिक जम्मू में जवान राकेश्वर सिंह की रिहाई की खबर के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनकी पत्नी मीनू ने एजेंसी से कहा, ‘उन्हें पति की सुरक्षित वापसी की आधिकारिक सूचना मिल गई है। उनका स्वास्थ्य ठीक है।’

मीनू ने कहा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिन है। उन्हें हमेशा से उम्मीद थी कि उनके पति वापस लौटेंगे। जिस दिन से उनके नक्सलियों के कब्जे़ में होने की खबर मिली थी उन्हें इसे लेकर उम्मीद बनी हुई थी।

Exit mobile version