• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजापुर मुठभेड़: लापता जवानों की तलाश तेज, 600 जवानों की बटालियन रवाना

Writer D by Writer D
04/04/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Bijapur encounter

Bijapur encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद से अभी भी 21 जवान लापता हैं। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 32 जवान घायल हैं। 25 जवानों का इलाज बीजापुर अस्पताल में हो रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 9 नक्सली के मारे जाने का भी दावा किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है।

बीजापुर: खूंखार कमांडर हिडमा कर रहा था 250 नक्सलियों को नेतृत्व, छह घंटे चली मुठभेड़

वहीं दूसरी ओर लापता जवानों की तलाश एक बार फिर से बीजापुर में तेज हो गई है। 600 जवानों की बटालियन नंबर एक इलाके में गयी है। ये इलाका खूंखार नक्सली हिडमा का गढ़ है। इसलिए फिर से एनकाउंटर की आशंका भी जताई जा रही है। केंद्र सरकार इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर, सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से लगभग दो हजार जवान शामिल थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले की ली जानकारी

मुठभेड़ को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत कर हालात की ताजा जानकारी ली और सीआरपीएफ महानिदेशक को निर्देश दिए कि वे तत्काल छत्तीसगढ़ जाएं। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धा श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा। हम शांति और विकास के दुश्मनों से लगातार लड़ते रहेंगे।

Tags: Bijapur encountercrime newsNational newsnaxalites attackedNaxalites encounter
Previous Post

नामांकन वापस लेने के मामले में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए:खाचरियावास

Next Post

पंचायत चुनाव में सपा प्रसपा का तालमेल भाजपा को पहुंचा सकता है नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Next Post
पंचायत चुनाव में सपा प्रसपा का तालमेल भाजपा को पहुंचा सकता है नुकसान

पंचायत चुनाव में सपा प्रसपा का तालमेल भाजपा को पहुंचा सकता है नुकसान

यह भी पढ़ें

कौन चला रहा आपके Aadhar पर फर्जी SIM, ऐसे करें आसानी से पता

28/03/2022
Corona

देश में कोरोना के 2.81 लाख के पार नये मामले, 3.78 लाख से अधिक रोगमुक्त

17/05/2021
Cow

ग्रहों के बुरे प्रभावों से बचने के लिए गाय को खिलाएं ये चीजें

08/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version