• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसडीएम की गाड़ी से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Writer D by Writer D
22/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुरादाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मंगलवार को एसडीएम के वाहन से बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों ग्रामीणों गंभीर रूप घायल हो गया। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तो दूसरे को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मंगलवार को शाम के समय एसडीएम घनश्याम वर्मा क्षेत्र में भ्रमण से वापस लौट रहे थे कि सोनकपुर पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आ रहे बाइक सवार ग्रामीण एसडीएम की कार से टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर सूरजपाल निवासी हसनपुर रूप को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि उसी गांव का होरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसकी हालत गंभीर देखते हुए जिले को रेफर कर दिया। मृतक सूरजपाल के परिवार में एक बेटा जितेंद्र कुमार, दो बेटियों में सीमा और शारदा व पत्नी भूरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूरजपाल की मौत पर पूरे क्षेत्र में गम की लहर दौड़ गई।

वहीं एसडीएम की गाड़ी से बाइक सवार की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। एसडीएम की गाड़ी से हुए हादसे की सूचना जैसे ही सूरजपाल के परिजनों को व ग्रामीणों को मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सिरसी रोड पर जाम लगा दिया।

हंगामा और जाम की सूचना मिलते ही थोड़ी ही देर में सोकनपुर और बिलारी थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। करीब आधे घंटे तक सिरसी रोड पर लगे लंबे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा कर यातायात सुचारु रूप से चालू कराया।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने घटना को लेकर कहा कि एसडीएम की गाड़ी में बाइक की टक्कर हुई हैं, यह घटना बेहद दुखद हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक मदद की जाएगी। घायल का निःशुल्क और बेहतर उपचार कराया जाएगा। घटना के तुरंत बाद मौके पर एडीएम प्रशासन को भेजा गया।

Tags: accident newscrime newsMuradabad newsup news
Previous Post

चार लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुई थी कारोबारी की हत्या, दो गिरफ्तार

Next Post

ब्रेकफास्ट रेसिपी में बनाए फटाफट हरियाली टिक्की, ये है रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post
hariyali tikki

ब्रेकफास्ट रेसिपी में बनाए फटाफट हरियाली टिक्की, ये है रेसिपी

यह भी पढ़ें

गाजीपुर पोल्ट्री बाजार

गाजीपुर पोल्ट्री बाजार 10 दिनों तक बंद रहेगा: अरविंद केजरीवाल

09/01/2021
Savin Bansal

कानून से खिलवाड़ मंजूर नहीं, ऐसा करने वालो पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही: सविन बंसल

28/10/2025

WHO के चौंकाने वाले खुलासे से डरी दुनिया, कोरोना से मौतों पर कही ये बात

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version