Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से बाइक सवार जिंदा जला

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से एक युवक की झुलस कर मृत्यु (Burnt Alive) हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन के पास आज दोपहर बाइक सवार युवक रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था कि इसी बीच सड़क के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूट कर उस पर गिर गया। इससे बाइक सवार की जिंदा जलने से मौत (Burnt Alive) हो गई। हादसा इतना भयावह था कि जलने के बाद अभी तक बाइक सवार की पहचान तक नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि तार काफी दिनों से तार जर्जर था।

Exit mobile version