Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

मुरादाबाद। रविवार शाम को मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर (collision) मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार (bike rider) गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर जुटी भीड़ घायल को उपचार के लिए फैजगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली की रफ्तार बहुत तेज थी।

थाना भोजपुर के गांव दादूपुर पैंदापुर का रहने वाला राम बहादुर (43 वर्ष) पुत्र शोभीराम बिजली मिस्त्री था। रविवार को वह काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह जामा मस्जिद पुल पर चढ़ा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

बाइक सवार पुल की रेलिंग से जाकर लगा। सिर में चोट लगने की वजह से खून बहने लगा। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ के कुछ लोग घायल के उपचार के लिए फैजगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version