Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर

Road Accident

Road Accident

फर्रुखाबाद थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में शनिवार को हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौके पर मौत हो गई। बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है।

थाना नवाबगंज के ग्राम खुम्मरपुर त्यौरी निवासी बालिस्टर सिंह (60) वह 18 वर्षीय बेटे सुनील के साथ बाइक से किसी जरूरी कार्य से फतेहगढ़ जा रहे थे। जब सुनील की बाइक थाना मऊदरवाजा के नखासा मार्ग से गुजर रही थी तभी पीछे से किसी वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

वालिस्टर सिंह सड़क पर जा गिरे और उनके ऊपर से वाहन निकल गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील ने ही फोन पर बड़े भाई विमल को घटना की जानकारी दी। तब विमल मौके पर पहुंचा।

वालिस्टर सिंह के शरीर से काफी खून निकला, खून देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया और खून पर घास डलवाई घायल सुनील को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक का पता लगया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Exit mobile version