Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नेशनल हाईवे-09 पर शनिवार को अलग-अलग हुए सड़क हादसों (Road Accident) में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि यात्रियों से खचाखच भरी डग्गामार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह रामपुर जिले के निवासी सुलेमान (30) की बाइक में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से मौके पर मौत हो गई। सुलेमान गाजियाबाद में फर्नीचर का काम करता था। आज सुबह वह गाजियाबाद से रामपुर अपने घर वापस लौट रहा था कि दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे-09 पर स्थित रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी फ्लाई ओवर पर हादसे का शिकार हो गया।

उधर, आज सुबह लगभग छह बजकर तीस मिनट पर यात्रियों से खचाखच भरी एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री बस में सोये हुए थे कि अचानक ज़ोरदार धमाके की आवाज के साथ बस यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जैसे-तैसे करके यात्रियों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया।

गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में 75 सवारी थीं। हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 09 स्थित गढगंगा बृजघाट पुलिस चौकी के समीप हुआ था। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

Exit mobile version