Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाइक सवार बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, खुलासे में जुटी पुलिस

Murder

Murder

बिजनौर जनपद के साकेत कॉलोनी में एक 32 वर्षीय महिला की दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे के दरमियान एक महिला सॉकेत कॉलोनी से पैदल जा रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उसे गोली मारकर भाग निकले। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त प्रिया शर्मा के रूप में हुई। वह बिजनौर की वीआईपी कॉलोनी की रहने वाली हैं। बदमाशों ने सिर के पीछे सटाकर महिला को गोली मारी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

एसपी का कहना है कि हत्या के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version