Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अमर दुबे की नाबालिग पत्नि बोली – मेरा कोई कसूर नहीं है फिर भी सजा भुगत रही हूं

Bikru kand amar dubey

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित बिकरू कांड के अभियुक्त विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की नाबालिग पत्नी को बीमार होने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

न्यायालय के आदेश पर कुछ माह पहले अमर दुबे की पत्नी को संवासिनी सुधार केन्द्र मे भेजी गई थी। आज सुबह मुंह से खून आने पर उसे संवासिनी केन्द्र से जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया।

सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी व उनके चार भाई हिस्ट्रीशीटर घोषित

डाक्टरों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण गले में इंफेक्शन के कारण खांसी के साथ गले से खून आ गया है। डाक्टरों ने कहा कि खतरे की कोई बात नहीं है। अस्पताल में भर्ती अमर की पत्नी ने कहा “ मेरा कोई कसूर नहीं है फिर भी सजा भुगत रही हूं।

उसने नवम्बर माह में होने वाली भाई के विवाह ले जाने की मांग की है। ज्ञातव्य है कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसके सहयोगी अमर दुबे को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

Exit mobile version