Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिकरु कांड : विकास दुबे का 50 हजार इनामी साथी धर्मेंद्र दुबे ने किया सरेंडर

 

कानपुर। कानपुर सामूहिक नरसंहार केस के मास्टर माइंड रहे विकास दुबे के साथी उससे कम शातिर नहीं है। आए दिन पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंच रहे हैं। बीते सोमवार को गोविंद के सरेंडर के बाद मंगलवार को 50 हजार के ईनामी धर्मेन्द्र उर्फ हीरू दुबे ने स्पेशल जज एंटी डकैती की कोर्ट में सरेंडर किया है। इन सब पर विकास दुबे के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने का आरोप है।

बता दें कि बीते दो जुलाई को बिकरु में दबिश देने गए पुलिस टीम पर गोलियां बरसा कर विकास और उसके गुर्गों ने सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस को अभी विकास दुबे के कई साथियों की तलाश है।

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का इस्तीफा, जानें क्या है मामला?

घटना में शामिल बदमाशों पर सरकार ने ईनाम भी घोषित किया है, लेकिन विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद आरोपित एक-एक कर पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर रहे हैं।

बीते सोमवार को 25 हजार के ईनामी गोविंद सैनी ने कोर्ट में सरेंडर किया, इसके बाद मंगलवार को फिर 50 हजार के ईनामी धमेन्द्र कुमार दुबे उर्फ हीरु ने पुलिस को चकमा देकर स्पेशल जज एंटी डकैती की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हीरू पर भी विकास के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाने का आरोप है। हीरू की तलाश में भी पुलिस की कई टीमें लगीं हुई थीं। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। डीजीसी क्रिमिनल राजू पोरवाल ने धर्मेन्द्र उर्फ हीरू के सरेंडर की पुष्टि की है।

Exit mobile version