• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू कांड: हमले में इस्तेमाल सेमी ऑटोमेटिक राइफल की सूचना देने पर 25 हजार का इनाम

Writer D by Writer D
17/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर के  जनपद के चर्चित बिकरू गांव में आठ पुलिसवालों की हत्या मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे  समेत उसके छह गुर्गे एनकाउंटर में मार गिराए गए। वहीं सभी अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद भी पुलिस  दो 2 सेमी ऑटोमेटिक राइफल को बरामद नहीं कर पाई है, जिनका इस्तेमाल पुलिसवालों पर फायरिंग करने के लिए किया गया था। आईजी मोहित अग्रवाल  ने राइफलों की सूचना देने वालों को 25000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल कोच में आग लगी, यात्रियों की सतर्कता से बड़ा  हादसा टला

गौरतलब है कि पिछले साल 2 जुलाई की रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दुर्दांत विकास दुबे को पकड़ने पुलिस की टीम गई थी। दबिश के दौरान विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। विकास दुबे और उसके साथियों ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल से प्रतिबंधित अमेरिकन विंचेस्टर कारतूसों से फायरिंग की थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इन राइफल व अन्य असलहों को बरामद करने के लिए विकास के मकान को जमींदोज कर दिया था।

इसके साथ ही असलहों की बरामदगी के लिए गांव में स्थित कुएं और तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इतना ही नहीं पुलिस राइफल को ढूंढने के लिए पंजाब तक गई थी। अभी तक पुलिस को सेमी ऑटोमेटिक राइफल बरामद करने में सफलता नहीं मिल सकी है। जिसके चलते इन्हें ढूंढने के लिए जनता की मदद ली जा रही है। राइफल की सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की गयी है।

घाटी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने कहा कि राइफल के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा। आपको बता दें कि सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने पुलिस के लूटे असलहे के और विकास के गुर्गों की बंदूकें बरामद की थी। कुछ समय पहले विकास के भाई दीपक उर्फ दीपक दुबे ने लखनऊ में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने बिकरू कांड के आखिरी आरोपी विपुल दुबे को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने दीपू, विपुल और उमाशंकर से पूछताछ की तो पता चला कि सेमी ऑटोमेटिक राइफल दीपक दुबे की थी जो एक साल पहले से विकास दुबे इस्तेमाल कर रहा था। इसके साथ ही विकास की एक और गुर्गे के पास सेमी ऑटोमेटिक राइफल थी।

Tags: Bikeru scandalIG range Mohit Agarwalkanpur enciunter casekanpur newssemi-automatic rifleup newsvikas dubey.viaks dubey encounter
Previous Post

मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल कोच में आग लगी, यात्रियों की सतर्कता से बड़ा  हादसा टला

Next Post

ED की बड़ी सफलता, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Main Slider

विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : पुष्कर सिंह धामी

31/05/2026
Next Post
chinese citizens arrested

ED की बड़ी सफलता, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Juhi Parmar

जानें जूही परमार के चमकदार और मजबूत बालों का राज है चावल का ये घरेलू नुस्खा

18/08/2021
लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के गठन के फैसले का किया स्वागत

20/08/2020
Naxalite Commander killed

पुलिस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, दो ग्रामीणों की मौत

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version