Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिकरू काण्ड के मुख्यारोपी विकास दुबे की 96 लाख की संपत्ति जब्त

bikru kand

bikru kand

कानपुर। बिकरू कांड (Bikru kand) के मुख्य आरोपित विकास दुबे (Vikas Dubey) और उसके गुर्गों द्वारा अर्जित अवैध सम्पत्ति पर कार्रवाई का चाबुक चला। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को कानपुर आउटर पुलिस ने उसकी लगभग 96 लाख से अधिक की सम्पत्ति जब्त की।

इस दौरान बिल्हौर तहसीलदार और चौबेपुर थाने की पुलिस तथा पीएसी भी तैनात रही। जब्त सम्पत्ति की निगरानी काकादेव थाने की पुलिस करेगी, जिस भवन को सीज किया गया है उसमें दयाल प्रोडेक्ट नाम से एक फर्म संचालित की जा रही थी। यह भवन कानपुर के हरिहर नाथ शास्त्री नगर में स्थित है।

पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि बिकरू काण्ड के मुख्य आरोपित विकास दुबे व उसके सहयोगियों द्वारा गैर कानूनी तरीके से अर्जित की गयी सम्पत्ति के खिलाफ सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। कार्रवाई का आदेश जिला मजिस्ट्रेट कानपुर नगर वाद संख्या 3/2022 राज्य बनाम रिचा दुबे आदि धारा-14(1) उप्र गिरोह बन्द और समाज क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत म0नं0-122/400 हरिहर नाथ शास्त्री नगर कानपुर नगर रकवा 185.61 वर्ग मीटर जिसमें दयाल प्रोडेक्ट के नाम से फर्म संचालित है।

सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यपाल से भेंट

जिसे तहसीलदार बिल्हौर ने भवन के कब्जे में लेकर सीज करके ताला लगाया गया। जब्त मकान की अनुमानित कीमत 96,37,284 रुपये है। इसकी देख-रेख के लिए थाना काकादेव पुलिस निर्देश दिया गया है।

Exit mobile version