Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिकरू कांड: आरोपी अमर दुबे की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत

khushi dubey

khushi dubey

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसे सीने में दर्द और काफी कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में डॉक्टर खुशी दुबे के इलाज में लगे हैं, लेकिन तबीयत में ज्यादा सुधार न होने के चलते उसे लखनऊ रेफर करने की बात कर रहे हैं। बता दें कि खुशी दुबे के पति और कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे को एसटीएफ की टीम ने आठ जुलाई, 2020 को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। वह बिकरू कांड में विकास दुबे के साथ ही पुलिस टीम पर हमले का आरोपी था।

देश में 2.76 लाख मरीजों ने कोरोना को दी मात, रिकवरी रेट 91.25 प्रतिशत हुआ

खुशी दुबे को 14 सितंबर, 2020 को संप्रेक्षण गृह बाराबंकी लाया गया था, तब से वह यहीं रह रही थी। खुशी की अमर दुबे से 29 जून, 2020 को शादी हुई थी। इसके बाद 2 जुलाई, 2020 को बिकरू में पुलिस टीम पर हमला करने में आरोपी पाए गए अमर दुबे को पुलिस मुठभेड़ में आठ जुलाई को मार दिया गया था। इसके बाद 10 जुलाई को एसटीएफ की टीम ने विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया था।

वहीं खुशी दुबे ने बताया कि वह काफी कमजोरी महसूस कर रही है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ ही संप्रेक्षण गृह बाराबंकी से आई खुशी दुबे की केयर टेकर पूनम का कहना है कि डॉक्टर उसे लखनऊ रेफर कर रहे हैं, लेकिन वह उसका बाराबंकी जिला अस्पताल में ही इलाज करा रही है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

इसके अलावा जिला अस्पताल के डॉक्टर बीएन मौर्या के मुताबिक खुशी दुबे का इलाज किया जा रहा है, लेकिन कुछ जांचें यहां नहीं हो सकती, इसलिए हम उसे लखनऊ रेफर कर रहे हैं। उसे लखनऊ नहीं ले जाने पर हम पेशेंट की जिम्मेदारी पर उसका यहां इलाज कर रहे हैं।

Exit mobile version