Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहीं रहे भारत के अरबपति केशब महिंद्रा, 99 साल की उम्र में निधन

Keshab Mahindra

Keshab Mahindra

भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा ( Keshab Mahindra) का बुधवार 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। 99 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। वे अपने पीछे 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं। उन्होंने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था।

दिवंगत  Keshub Mahindra ने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम करना शुरू किया था। इसके बाद 1968 में उन्हें महिंद्रा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, सेना ने इलाका किया सील

केशब महिंद्रा ( Keshab Mahindra), उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के चाचा थे और अभी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन एमेरिटस थे। साल 2012 में उनके ग्रुप चेयरमैन पद से रिटायर होने के बाद आनंद महिंद्रा को ये जिम्मेदारी मिली थी।

Exit mobile version