Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिंदी बढ़ाती है आपकी की सुंदरता, अपने फेस कट के हिसाब से करें इसका चुनाव

Bindi

Bindi

ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बिंदी लगाना आपके लुक को पूरा करता है। साड़ी के अलावा बिंदी सूट और अन्य एथिनिक ड्रेस पर खूब जचती है। यह न सिर्फ आपके माथे की शोभा बढ़ाती है बल्कि आपके फीचर्स को भी उभारती है। आजकल बिंदी सिर्फ शादीशुदा औरते नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी लगाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर इसका गलत चुनाव किया जाए तो ये आपके लुक को पूरी तरह से बिगाड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि कपड़ों की तरह आप बिंदी भी अपने फेस और पर्सनेलिटी के हिसाब से चुनें। आज इस आर्टिकल में हम आपको फेसकट के हिसाब से सही बिंदी चुनने का तरीका बता रहे हैं।

हार्ट शेप फेसकट

हार्ट शेप फेसकट बहुत क्यूट और क्लासी होता है। इस फेसकट वाली लड़कियों को बड़ी साइज की बिंदी अवाइड करनी चाहिए और छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी लगानी चाहिए।

ओवल फेसकट

इस फेसकट की लड़कियां किसी भी तरह की बिंदी लगा सकती हैं। अगर आप अपना फेस लंबा दिखाना चाहती हैं तो गोल की जगह लंबी बिंदी लगाएं।

राउंड फेसकट

जिन लड़कियों का फेसकट पूरी तरह से गोल होता है उन्हें लंबी की जगह गोल बिंदी पहननी चाहिए। ये आपके फेस को परफेक्ट लुक देने के साथ ही फीचर्स को भी उभारती है।

ट्रिएंगल फेसकट

ट्रिएंगल फेसकट वाली लड़कियां भी किसी भी तरह की बिंदी लगा सकती हैं। इस तरह के फेसकट पर सभी आकार की बिंदियां अच्छी लगेंगी।

स्क्वायर फेसकट

स्क्वायर यानि कि चकोर फेसकट वाली लड़कियों को हमेशा गोल बिंदी लगानी चाहिए। किसी दूसरी तरह की बिंदी के साथ एक्सपेरिंट करना आपको भारी पड़ सकता है।

Exit mobile version