Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पति करण सिंह ग्रोवर को बहुत मिस कर रही हैं बिपाशा बसु

bipasha basu

बिपाशा बसु

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु बड़े पर्दे से भले ही दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों उन्हें पति करण सिंह ग्रोवर की याद सता रही हैं। इसकी जानकारी बिपाशा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर दी है। उन्होंने पति करण के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

बिपाशा ने इंस्टग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक फोटोशूट के दौरान का है। बिपाशा ने वीडियो शेयर करते कैप्शन में लिखा, ‘माय हार्ट आई मिस यू।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

मिर्जापुर-2 में अपने रोल को इस साल का बेस्ट नहीं मानते पंकज त्रिपाठी

मालूम हो कि हाल ही में खबरे आई थीं कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं। इस पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया था। बिपाशा ने कहा, ‘हर बार जब भी मेरा थोड़ा सा वजन बढ़ता है तो लोग मुझे प्रेग्नेंट बना देते हैं। ये बहुत इरिटेटिंग होता हैं’। वहीं करण ने इस पर मजाक करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि मैं प्रेग्नेंट हूं पर कोई भरोसा नहीं करता है।’

Exit mobile version