Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिकनी पहने पति करण की बाहों में दिखीं बिपाशा बसु, फोटो देख फैंस हुए फिदा

Bipasha Basu

Bipasha Basu

बिपाशा बसु अपने पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। जहां ये दोनों अपने-अपने स्टाइल में इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और सिजलिंग फोटो, वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन दोनों की फोटो और वीडीयो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को ढ़ेर सारा प्यार देते हुए कमेंट कर रहे हैं।

इसी बीच बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति से अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है। बिकिनी फोटो में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर का भी अंदाज देखने लायक है।

इस तस्वीर में बिपाशा व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट की बिकिनी पहनी हुई दिख रही हैं। वह अपने शर्टलेस हो रखे पति करण सिंह ग्रोवर की बाहों में समाई हुई पोज दे रही हैं। इन दोनों की फोटो मालदीव बीच की है जहां ये अपनी प्राइवेसी एंजॉय कर रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा बसु लिखती हैं, ‘सनसेट वाइव हैशटैग मंकी लव।’

अपने पति संग फोटो शेयर करने बाद बिपाशा  ने अपनी एक सोलो फोटो और वीडियो भी शेयर की है। जिसमें वह बिकिनी के उपर एक ट्रांसपरेंट वाइट जैकेट पहन रखा है। उनके इस फोटो औऱ वीडियो को करण क्लिक कर रहे हैं। वीडियो शेय़र करते हुए बिपाशा लिखती हैं, ‘ विटामिन सी’

शादी के बाद दिया मिर्जा ने कराया पहला फोटोशूट, दिखीं बेहद खूबसूरत

वहीं फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘ लव योरसेल्फ’ । साथ ही साथ वह हार्ट इमोजी  बनाकर इसे पूरा किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह वाइफ बिपाशा बसु को छेड़ते हुए उन्हें बार-बार किस करते हुए दिखाई दे दिए। अपने इस  रोमांटिक वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ,’मंकी लव है।’

 

Exit mobile version