Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी की फोटो, झलक दिखाते हुए बताया बेटी का नाम

Bipasha Basu

Bipasha Basu

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं, इस बारे में हमने आपको पहले जानकारी दे दी थी। वहीं अब बिपाशा और करण ने भी खुद इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने बेटी की फोटो शेयर कर अपनी बच्ची के नाम का भी खुलासा किया है।

बिपाशा ने जो फोटो शेयर की है उसमें करण के हाथ में बिपाशा का हाथ है और बिपाशा के हाथ में उनकी बेटी के क्यूट से पैर दिख रहे हैं। इस फोटो के नीचे आज की डेट यानी कि 12 नवंबर 2022 लिखी है। फिर दोनों ने बेटी का नाम लिखा है जो है देवी बसु सिंह ग्रोवर।

इसके बाद उन्होंने मैसेज लिखा है कि हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद से आज हमारी बेटी हमारे साथ है और वह देवी है। इस पोस्ट को शेयर कर बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, सौभाग्यशाली।

बिपाशा बसु के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

बिपाशा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। दोनों इस गुड न्यूज के आने के बाद से अपनी पैरेंटहुड जर्नी को जीने के लिए एक्साइटेड हैं।

Exit mobile version