• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उड़ान भरने के दौरान इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, बाल-बाल बचे लोग

Writer D by Writer D
15/06/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Indigo

Indigo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी रांची से मुंबई के लिए इंडिगो का विमान उड़ान भरने के दौरान मंगलवार को पक्षी से टकरा गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के 45 मिनट ही हुए थे। तभी विमान के इंजन में पक्षी टकराया और इंजन काम करना बंद कर दिया। इसके बाद विमान को वापस रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। विमान ग्राउंडेड हो गया।

फिर दूसरे विमान से यात्रियों को मुंबई भेजा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही। विमान में 164 यात्री सवार थे। सभी यात्री बाल बाल बच गए। पक्षी से टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को काबू कर लिया और रांची एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की जांच की।

विमान में तकनीकी खामी आने की वजह से इसे रोक लिया गया है। इसके बाद कोलकाता से इंडिगो का दूसरा विमान मंगाया गया और सभी यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। बताया गया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 341 से पक्षी के टकराते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इंजीनियर फौरन अलर्ट हो गए।

पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान के इमरजेंसी लैंडिंग करते ही सभी यात्री विमान से निकले। यात्रियों के चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही थी।

मुंबई जा रहे डोरंडा के राकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही एहसास हुआ कि विमान से पक्षी टकराई है। सभी यात्री घबरा गए। सभी प्रार्थना कर रहे थे कि विमान की सकुशल लैंडिंग हो जाए। विमान के रन वे पर उतरते ही सभी ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही पायलट ने देखा कि एक पक्षी से टकराई है। पायलट ने उनसे बताया कि वह तो पहले घबरा गया था। बाद में उसने एक सेकेंड के अंदर ही हिम्मत जुटाई और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की।

Tags: crime newsindigoJharkhand news
Previous Post

बार-बार चेतावनी के बाद भी नए नियमों का पालन ना करना ट्विटर को पड़ा भारी

Next Post

मुख्यमंत्री ने 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Saphala Ekadashi
Main Slider

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

15/11/2025
birthday
Main Slider

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

15/11/2025
Utpanna Ekadashi
Main Slider

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

15/11/2025
Next Post

मुख्यमंत्री ने 7वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

vinayak chaturthi 2021

विनायक चतुर्थी व्रत आज, करें भगवान गणेश की आराधना, टल जाएंगे विघ्न

17/03/2021
Shibu Soren

पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत, मेंदाता में एडमिट

09/02/2023
वायरल वीडियो

महिला के पैर में लिपटा दस फीट लंबा अजगर, देखें दिल दहलाने वाला ये वीडियो

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version