Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ओखला पक्षी विहार में पक्षी महोत्सव का आयोजन

Okhla Birds Vihar

Okhla Birds Vihar

नोएडा। वन्य जीव संरक्षण एवं इको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड  वेटलैंड डे) के मौके पर गौतम बुद्ध नगर के ओखला पक्षी विहार में पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने पक्षी विहार में बने सभागार, कैंप कार्यालय व कैंटीन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि ओखला पक्षी विहार मे आने वाले पर्यटकों की सारी सुख सुविधा को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश सरकार यहां पर सभी साधन मुहैया करा रही है।

तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्री घायल

प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बर्ड फ्लू के कारण दिसंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नए साल के आधे माह तक पक्षी विहार में पर्यटकों की संख्या में कमी आ गई थी। अब फिर से पर्यटकों की संख्या मे इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version