भोपाल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मध्य प्रदेश में तीन पालतू बिल्लियों और एक पक्षी में अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) (Bird Flu) के चार मामलों का पता चला है।
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को सतर्क कर दिया गया है। 31 जनवरी को एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) या बर्ड-फ्लू (Bird Flu) के मामले अधिसूचित होने के बाद आवश्यक सार्वजनिक-स्वास्थ्य उपाय शुरू किए गए थे।
एवियन इन्फ्लुएंजा (Avian Influenza) के मद्देनजर राज्यों को नियंत्रण और रोकथाम अभियान शुरू करने का अनुरोध किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि एवियन इन्फ्लुएंजा (2021) की रोकथाम, नियंत्रण और रोकथाम योजना के तहत अगर बर्ड फ्लू (Bird flu) की पुष्टि होती है तो पक्षी बाज़ार कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है।
रूस ने मार गिराए 48 यूकेनियम ड्रोन
मंत्रालय ने बताया कि पशु चिकित्सकों, अन्य संपर्कों और जीवित पक्षी बाजार में काम करने वाले लोगों से 65 मानव नमूने एकत्र किए गए और 10 फरवरी 2025 को परीक्षण के लिए एनआईवी पुणे (NIV Pune) भेजे गए। सभी इन्फ्लूएंजा के लिए नकारात्मक पाए गए।