Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिरेन सिंह ही होंगे मणिपुर की सीएम, बीजेपी विधायक दल ने दूसरी बार चुना

इम्फाल। नोंगथोम्बम बीरेन सिंह (Biren Singh) को रविवार को सर्वसम्मति से मणिपुर भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल का नेता चुना गया।

इसके बाद इस पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

विधायक दल का नेता निर्वाचित होने के तुरंत बाद श्री सिंह ने राजभवन में राज्यपाल ला गणेशन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नव निर्वाचित विधायकों की एक बैठक के बाद श्री सिंह के विधायक दल के नेता चुने जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री एन बीरेन ने मणिपुर राज्य को एक नई पहचान दी : अमित शाह

श्री सिंह मौजूदा समय में हाल के विधानसभा चुनावों के बाद से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके नेतृत्व में पहली बार भाजपा को इस पूर्वोत्तर राज्य में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। श्री सिंह 2017-2022 तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह मणिपुर में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं।

पूर्व पत्रकार-फुटबॉलर को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल मिलने पर श्रीमती सीतारमण ने एक गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दी

Exit mobile version