• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्मदिन विशेष : गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने इस वजह से 10 साल से नहीं मनाया अपना जन्मदिन

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
सोनू सूद का जन्मदिन

गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने इस वजह से 10 साल से नहीं मनाया अपना जन्मदिन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड, कॉलीवुड और टॉलीवुड एक्टर और अब गरीबों के मसीहा के नाम से मशहूर सोनू सूद का आज जन्मदिन है। सोनू ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर हर तरह का किरदार निभाया है और यही वजह है कि उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। चाहे विलेन का किरदार हो या फिर कॉमेडी या रोमांटिक सोनू ने सभी किरदारों को बखूबी निभाया है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं सोनू के बारे में कुछ खास बातें।

सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 में पंजाब के मोंगा जिले में हुआ था। जन्म के बाद उनकी पढ़ाई लिखाई नागपुर में हुई थी। सोनू ने इंजीनियरिंग भी की है। ग्रेजुएशन के बाद सोनू ने मॉडलिंग की शुरुआत की और मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में भी प्रतियोगी रहे।

सोनू ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘शहीदे-ए-आजम’ से की थी जिसमें उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई छोटी बड़ी फिल्मों और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया जिसमें तमिल, तेलगु भी शामिल है।

भारत ने कहा- कालापानी क्षेत्र में अपने नागरिकों की अवैध आवाजाही को रोके नेपाल

सोनू सूद को साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग’ में निगेटिव किरदार के लिए उस साल का आईफा अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इस फिल्म में सोनू ने सलमान खान के अपोजिट विलेन का किरदार निभाया था। सोनू ने फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अहम किरदार निभाए।

सोनू सूद पर्दे पर भले विलेन हैं लेकिन असल जिंदगी में बहुत बड़े हीरो साबित हुए हैं। देशभर में कोरोना संकट के बीच लागू हुए लॉकडाउन में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया था। उन्होंने करीब 12 हजार से ज्यादा मजदूरों को घर पहुंचाया था। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों ने तो सोनू को पद्म भूषण तक देने की मांग की थी।

झारखंड सरकार में बगावत, कांग्रेस के 9 विधायक नाराज, दिल्‍ली दरबार पहुंची शिकायत

सोनू अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करते हैं। इसके पीछे इमोशनल वजह है, जो खुद सोनू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। सोनू ने कहा था कि जब से उनकी मां का निधन हुआ है, उन्होंने तभी से अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना छोड़ दिया था। यानी करीब 10 साल से सोनू ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया।

वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। उनकी शादी को 22 साल होने जा रहे हैं, पर सोनाली लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनके दो बेटे भी हैं।

Tags: 24ghante online.comSonu Sood's birthdaySonu Sood's birthday todaythe messiah of the poorगरीबों के मसीहा सोनू सूद का जन्मदिनसोनू सूद का जन्मदिन आज
Previous Post

झारखंड सरकार में बगावत, कांग्रेस के 9 विधायक नाराज, दिल्‍ली दरबार पहुंची शिकायत

Next Post

मुख्यमंत्री शिवराज के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भी कोरोना पॉजिटिव

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड एग्जाम की तारीख का एलान, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

05/11/2025
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.
Main Slider

सरकार हर नगर को बना रही है आदर्श नगर, विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी: एके शर्मा

05/11/2025
CM Dhami inaugurated the Pravasi Uttarakhandi Conference
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है राज्य: मुख्यमंत्री

05/11/2025
Next Post
सांसद वी. डी. शर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भी कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

tube wells

62 जिलों में 2100 नलकूप निर्माण परियोजना को गति देगी योगी सरकार

29/09/2023
Shivpal Yadav

शिवपाल यादव ने दाखिल किया नामांकन, कहा – अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य

28/01/2022
बस हाईजैक

आगरा से हाईजैक हुई बस इटावा में ढाबे से लावारिस हालात में बरामद

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version