• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने सपा को फिर दिया झटका, पूर्व विधायक रश्मि आर्या पार्टी में शामिल

Writer D by Writer D
17/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रश्मि आर्या और कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह समेत कई नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सपा के गुब्बारे से हवा निकलने वाली है। यह नई सपा नहीं है। सपा की जो हालात 2014, 2017 और 2019 में हुई है, उससे भी खराब हालत 2022 में होगी। सपा किसानों की विरोधी पार्टी है। सपा सरकार में गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता था।

किसानों को मुआवजा नही मिलता था। भाजपा की सरकार ने 36 हजार करोड़ का कर्ज किसानों का माफ किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में धनराशि भेजी जा रही है। किसानों के खाते में एक लाख 60 हजार करोड़ भेजे जा चुके हैं।

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से माफी तक मांग लेते हैं। गरीब कल्याण के बारे में समाजवादी पार्टी कभी नहीं सोच सकती। सपा सिर्फ गुंडों और माफिया के लिए काम करती है। यह दंगाई और माफिया को टिकट दे रहे हैं। जनता उन्हें 2022 में बहुत करारा सबक सिखाएगी।

इस राज्य में बदल गई चुनाव की तारीख, अब इस दिन होगा मतदान

अखिलेश यादव किसान हितैषी होने का दावा कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी सरकार में किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। तमाम दलों के साथ सपा के गठबंधन पर केशव मौर्य ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एक हो जाएं तो भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। उनके साथ नेता हैं लेकिन भाजपा के साथ जनता है।

ये हुए भाजपा में शामिल-

कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, झांसी से सपा की पूर्व विधायक रश्मि आर्या, चित्रकूट के बसपा नेता बृजमोहन कुशवाहा, भारतीय जनवादी पार्टी के नेता सतेंद्र चौहान और सपा नेता सुरभि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Tags: bjpKeshav mauryaLucknow NewsSamajwadi partysp mlc joined bjpup election 2022
Previous Post

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 86 अंक उछला

Next Post

मतदान से पहले घर बैठे वोटर लिस्ट में चेक करें अपना नाम, ये रहा लिंक

Writer D

Writer D

Related Posts

Agricultural Equipment
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

05/03/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

डीएम देहरादून का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी

05/03/2026
Next Post
Voter List

मतदान से पहले घर बैठे वोटर लिस्ट में चेक करें अपना नाम, ये रहा लिंक

यह भी पढ़ें

Moon

चाँद को चूमेगा हिन्दुस्तान

26/08/2023
mayawati

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदलने पर मायावती ने सरकार को घेरा

29/01/2023
Gyanvapi case

Gyanvapi Masjid: हिंदू पक्ष ने दायर की एक और याचिका, कोर्ट से की ये मांग

17/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version