Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा व सपा प्रत्यशियों ने कराया नामंकन, कोविड गाइडलाइन का किया पालन

बरेली। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। भाजपा के शहर सीट के प्रत्याशी डॉ अरुण सक्सेना, कैंट सीट के प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, बहेडी सीट से प्रत्‍याशी छत्रपाल सिंह गंगवार और बिथरी चैनपुर सीट के डॉ राघवेंद्र शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके साथ ही सपा के नवाबगंज सीट के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार, शहर से राजेश अग्रवाल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। वह 100 मीटर दायरे में अपनी कार से उतरने के बाद कलक्ट्रेट तक ई रिक्शा से पहुंचे। सभी प्रत्याशी सादगी के साथ आये। उनके साथ प्रस्तावक और अनुमोदक थे। सपा के शहर सीट के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल की भी अभी आज नामांकन करने को आने की संभावना बनी रही।

सोमवार को दो दिन के अवकाश के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जो 31 जनवरी तक चलेगी। इधर, राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन कराने से पहले शुभ मुहूर्त निकलवाए। भाजपा ने बहेड़ी से छत्रपाल सिंह, नवाबगंज से डा. एमपी आर्य को प्रत्‍याशी बनाया है। निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सभी प्रत्याशी सादगी के साथ नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे।

सबसे पहले कैंट विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी संजीव अग्रवाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ मेयर डॉ. उमेश गौतम भी मौजूद थे। उनका पर्चा दाखिल होने के बाद शहर विधान सभा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अरुण कुमार पहुंचे। इसके बाद बिथरी विधानसभा डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने अपना पर्चा दाखिल किया।

उनके साथ आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी कीर्ती कश्यप भी पहुंची थी। उन्होंने राघवेंद्र शर्मा को वोट करने की अपील की है। इसके बाद नवाबगंज विधानसभा सीट से सपा के भगवत सरण गंगवार ने अपना नामांकन कराया। इसके बाद बहेड़ी सीट से भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार , और सबसे अंत में शहर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने अपना नामाकंन कराया भगवत शरणनवाबगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार पहले तो अपने लग्जरी गाड़ी से बरेली तक पहुंचे। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा चुन लिया।

ई-रिक्शा पर बैठकर वह कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंचे और अपना नामाकंन कराया। हालांकि उनकी गाड़ी भी कलेक्ट्रेट तक पहुंची थी। गाड़ी छोड़ भगवत को ई-रिक्शा पर बैठते देख लोगों में कई तरह की चर्चाएं छिड़ गई।

अलग-अलग दावों के साथ जीत की तैयारी

नामाकंन कर वापस लौट रहे प्रत्याशियों के अपने अलग-अलग दावे रहे। भाजपा के दावेदारों ने सरकार की अच्छाई करते हुए प्रदेश में क्राइम रेट कम करने की बात कही। तो सपा के प्रत्याशियों ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए सपा सरकार के प्रोजेक्ट को अपने नाम कराने और विकास नहीं करने का आरोप लगाया। हालांकि सभी के अपने-अपने दावों के साथ जीत की तैयारी में जुटे हुए है।

Exit mobile version