Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा को हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगी भारत विरोधी ताकतें

सिद्धार्थनगर। आज जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के कपिलवस्तु विधानसभा की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व लोकसभा डुमरियागंज के प्रवासी अखिल देव त्रिपाठी रहे व अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने किया।
बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री/ लोकसभा प्रवासी डुमरियागंज अखिल देव त्रिपाठी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा को हराने के लिए सभी भारत विरोधी ताकते पूरा जोर लगाएंगी। 2024 के चुनाव को 2014 और 2019 की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ‘करो या मरो’ की स्थिति होगी। हमें अपनी तैयारी इसी तर्ज पर करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने बूथ को सबसे मजबूत बनाने के लक्ष्य को लेकर “01 बूथ 10 यूथ” के श्रृंखला को खड़ा करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने कहा कि, ‘भाजपा जैसी कार्यकर्ताओं की फौज किसी दल के पास नहीं है और हमारा सौभाग्य है कि युवा वर्ग इसका नेतृत्व कर रहा है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी योगी जैसे विराट नेतृत्व के बूते पार्टी निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। आज हम अपनी विचारधारा के बल पर सरकार बनाने में हर जगह सफल हो रहे हैं और लोकसभा 2024 के चुनाव में कमल रूपी पुष्प को समर्पित करने की बारी इस बार भी लोकसभा डुमरियागंज के युवा मोर्चा के साथियों की है। बैठक में नगर अध्यक्ष भाजपा महेश चंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील पाण्डेय, मंडल प्रवासी विकास रस्तोगी विक्की, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रहरि, अनिल गुप्ता, हेमंत सिंह सोनू, लक्ष्मन गुप्ता, अरुण उपाध्याय, दीपक पाण्डेय, रजनीश पासवान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version