Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी का टिकट बीजेपी ने किया कैंसल

Kuldeep Sengar's wife's ticket canceled

Kuldeep Sengar's wife's ticket canceled

उत्तर प्रदेश के उन्नाव दुष्कर्म के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।

भाजपा ने आठ अप्रैल को पार्टी की ओर से उन्नाव जिला पंचायत के उम्मीदवारों की सूची में संगीता सेंगर को वार्ड नम्बर 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से उम्मीदवार घोषित किया था।

भाजपा के पूर्व विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर उन्नाव की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इस बार भी पार्टी ने उनको टिकट दिया था। दुष्कर्म के आरोपित की पत्नी को टिकट देने का मामला तूल पकड़ने लगा और पीड़ित परिवार व पार्टी के कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया।

कांग्रेस उम्मीदवार माधव राव का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

सोशल मीडिया में भी यह मामला काफी तेजी पकड़ा, जिस​ पर विपक्ष के लोग पार्टी को निशाना बनाने लगे। इसके बाद पार्टी संगीता सेंगर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह नए उम्मीदवार लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है कि कुलदीप सिंह सेंगर इस वक्त दुष्कर्म के आरोप में जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

Exit mobile version