Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

CM Sai

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया, यह उनका दूसरा सेट है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु साय (CM Sai) , प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे। इससे पहले महेश के समर्थन में भाजपा ने रैली जनसभा का आयोजन किया।

गौरतलब है कि जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू कई पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के नामांकन सभा में सीएम विष्णु देव साय (CM Sai) ने भाजपा प्रवेश करने वाले कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया।

जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कमल झज्ज ने भी भाजपा प्रवेश कर लिया है।

लोकसभा चुनाव : जीत की नई गाथा देवभूमि में लिखेगी मोदी-धामी की जोड़ी

इनके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव यशोदा राव भाजपा में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भरत कश्यप हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

Exit mobile version