Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निधन, 2013 में राहुल गांधी को दिया था झटका

brijlal pasi BJP

रायबरेली। सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त व जिला पंचायत सदस्य के भाजपा समर्थित प्रत्याशी बृजलाल पासी (Brijlal Pasi) का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। 73 वर्षीय भाजपा नेता को सीने की दर्द की शिकायत पर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से रायबरेली में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है,उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

अमेठी जिले के मवई आलमपुर निवासी बृजलाल (Brijlal Pasi) भारतीय आयकर सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह राजनीति में आ गए। हालांकि उनकी पत्नी कमला देवी 2010 में अमेठी से कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं, लेकिन 2013 में राहुल गांधी को बड़ा झटका देते हुए वह सपा में शामिल हो गई थी।

जिले के इस अस्पताल में खत्म हुआ Oxygen, दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराए मरीज

रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पासी बिरादरी में अच्छा खासा दख़ल रखने वाले बृजलाल इसके पहले बसपा में भी रह चुके हैं। वह कई सामाजिक संगठनों ख़ासकर बिरादरी के संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

अमेठी और रायबरेली लोकसभा में पासी समाज का असरदार नेता माना जाता रहा है। इसबार वह छतोह द्वितीय से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे।

रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से इसबार उन्हें इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उनके निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख जताया है।

Exit mobile version