Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संत धर्माचार्य का आशीर्वाद लेने पहुंचे गोवर्धन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी

मथुरा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवार मंदिर, आश्रमों में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुखधाम आश्रम में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी मेघश्याम सिंह आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इस दौरान जगतगुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलराम दास ने कहा कि, आज के समय में हिंदुओं पर कुठाराघात करने वाली जो शक्तियां बल पकड़ रही हैं। उनसे मुकाबला करने के लिए एक बार पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार आना बहुत जरूरी है। रसिया बाबा ने कहा कि, ब्रज चैरासी कोस के चैमुखी विकास के लिए प्रदेश में डबल इंजन की सरकार कारगर सिद्ध हो सकती है।
उन्होंने ब्रज क्षेत्र के सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदाताओं से आह्वान किया। इससे पूर्व मे मेघश्याम सिंह ने सोहम आश्रम आरएसएस के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार, महेश किलेनोट, राजेश पंडित, अजय चोखानी, डॉ मनोज मोहन शास्त्री, अशोक व्यास, डॉक्टर स्वामी सत्यमित्रानंद, गोपेश महाराज आदि उपस्थित थे।
बाॅक्स
गोवर्धन प्रत्याशी मेघश्याम ठाकुर ने किया जनसंपर्क
गुरुवार भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह ने गोवर्धन विधानसभा के ग्राम नगला रामताल और नगला सुमेरा में पहुंचकर जनसम्पर्क किया। इस मौके पर सभी लोगों ने स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया और योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
Exit mobile version