• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता पाने के बाद धोखा दे देती है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
07/01/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आरोप लगाया कि सामाजिक न्याय की विरोधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब आरक्षण के खिलाफ पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है।

श्री यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा शुरू से सामाजिक न्याय की विरोधी रही है और यही कारण है कि वह लगातार पिछड़ों और दलितों को दिए जा रहे आरक्षण पर हमला कर कमजोर कर रही है। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्तियों में आरक्षण की अनदेखी की गयी। कई विश्वविद्यालयों में पिछड़ों का हक मारा गया। पिछड़ों को मान-सम्मान और हक देने को लेकर भाजपा की नीयत कभी ठीक नहीं रही है। भाजपा आरक्षण के खिलाफ पिछले दरवाजे की राजनीति कर रही है।

उन्होने कहा कि देश में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैम्पस खोलने की तैयारी हो रही है। इससे देश के छात्र-छात्राएं कितना लाभाविन्त होंगे यह तो समय बताएगा मगर यह निश्चित है कि इनमें आरक्षण जैसी कोई व्यवस्था नहीं होगी। भाजपा अपने राजनीतिक उद्देश्य को पूरा करने के लिए पिछड़ों के साथ रहने का दिखावा कर रही है। भाजपा सत्ता पाने के बाद धोखा दे देती है। भाजपा के धोखे और छलावा को पिछड़े और दलित समझ चुके हैं। समय आने पर इस धोखे का जवाब देंगे।

देश और प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जब आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है तो भला विदेशी विश्वविद्यालयों के कैम्पस में दलित, पिछड़े, आदिवासी अध्यापकों और विद्यार्थियों को क्या मान-सम्मान और स्थान मिलेगा। अच्छा होता भारत के प्रतिष्ठित संस्थाओं के कैम्पस विदेशों में भी खोलने का प्रयास किया जाता।

टेंट सिटी में फ्लोटिंग जेटी पर बनेगा बाथ कुंड, सुरक्षित तरीके से लगा सकेंगे श्रद्धा की डुबकी

उत्तर प्रदेश में कोई एक नहीं कई उदाहरण है जब भाजपा की सरकार ने पिछड़ों का हक मारा है। पुलिस भर्ती में आरक्षण की गलत व्याख्या कर सैकड़ों नौजवानों को नौकरी से वंचित कर दिया। 69हजार शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर आरक्षण का घोटाला किया। भाजपा सरकार की नीयत पिछड़े और दलितों को हक और अधिकार देने के बजाय उन्हें दबाए रखने की है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

टेंट सिटी में फ्लोटिंग जेटी पर बनेगा बाथ कुंड, सुरक्षित तरीके से लगा सकेंगे श्रद्धा की डुबकी

Next Post

84 घंटे चली बसपा सांसद के ठिकाने पर छापे की कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Scholarship
उत्तर प्रदेश

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

06/02/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
CM Vishnudev
राजनीति

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: सीएम

06/02/2026
PM Modi
Main Slider

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
Next Post
Prakashan Group

84 घंटे चली बसपा सांसद के ठिकाने पर छापे की कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Do or die in front of Hyderabad, Mumbai ready to go to the top

हैदराबाद के सामने करो या मरो की स्थति, मुंबई टॉप पर जाने के लिए तैयार

04/05/2021
Holika Dahan

इस शुभ मुहूर्त में किया जाएगा होलिका दहन, जानें पौराणिक कथा

22/03/2024
sunder bhati

यूपी के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी को प्रधान मर्डर केस में उम्रकैद की सजा

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version