Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सहारनपुर में भाजपा पार्षद का निर्विरोध चुना जाना तय

BJP

BJP

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 22 में भारतीय जनता पार्टी (BJP)  का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

भाजपा प्रत्याशी सुखबीर वर्मा के खिलाफ आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार वसीम तेली उर्फ सलीम ने अपना नाम वापस ले लिया। सहारनपुर महानगर भाजपाध्यक्ष राकेश जैन ने पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी डा. अजय कुमार के चुनाव कार्यालय पर बताया कि आज नाम वापसी के अंतिम दिन वसीम ने भाजपा (BJP) के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद सुखबीर वर्मा के लिए निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हाे दिया।

भाजपा (BJP) के नगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा ने 70 में से 66 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिनमें से 16 उम्मीदवार मुस्लिम हैं।

ईद से पहले इम्पार ने मुसलमानों के लिए जारी की गाइडलाइन

2017 में भाजपा ने दो मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने पिछली दफा 28 वार्डों में जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा को 45 वार्डों में सफलता मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version