Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया : अखिलेश यादव

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। आजमगढ़ की सभी सभी सीटें सपा जीत रही है। गर्मी निकालने वालों की गर्मी निकल गयी। उन्होंने कहा कि किसानों को रात-रात रखवाली करनी पड़ रही है। भाजपा हमारे गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिली। सपा सरकार बनने पर हम किसानों के लिए मंडियां बनायेंगे। नौजवानों को रोजगार दिया जायेगा

अखिलेश यादव ने महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा नौकरी और रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। नौकरी और रोजगार मांगने पर नौजवानों को भाजपा सरकार ने लाठियों से पिटवाया। किसान और नौजवान भाजपा को माफ नहीं करेगा साफ कर देगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर जहां हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी वहीं बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली की व्यवस्था की जाएगी।

प्रधानमंत्री के गढ़ में अखिलेश यादव ने रोड शो कर दिखाया दम

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग से झूठा वादा किया। कोई वादा पूरा नहीं किया। घरेलू गैस सिलेंडर पांच साल पहले चार सौ रुपए का था, आज एक हजार रुपये का हो गया। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर तेल कंपनियों को जमकर मुनाफाखोरी कराई। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार डबल हो गया।

Exit mobile version