• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता के लिए झूठ और फरेब की राजनीति करती है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
31/07/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा है कि केवल सत्ता पर कब्जा यही भाजपा का प्रथम और अंतिम ध्येय है, जिसके इर्द गिर्द उनकी राजनीति घूमती रहती है। सत्ता पाने के लिए भाजपा किसी भी स्तर तक जाने में नहीं हिचकती है। भाजपा-आरएसएस का एकमात्र काम समाज को बर्बाद करने का है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का ताजा एजेंडा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को हाशिये पर पहुंचाकर सत्ता में अपना वर्चस्व बनाए रखना है। इसके लिए चित्रकूट में इन दिनों भाजपा की मंथन, चिंतन, भोजन और विश्राम की कवायद चल रही है। यह चिंतन-मनन अपनी नाकामियों को छुपाने और जनता को अपने छलबल से भ्रमित कर उससे वोट बटोरने तक सीमित है।

भाजपा की केन्द्र सरकार के पास आठ साल में उपलब्धियों के नाम पर बताने को कुछ नहीं बचा है। भाजपा सरकार ने विकास की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया है। भाजपा विकास की चर्चा से परहेज करती है। भाजपा सत्ता के लिए झूठ फरेब की राजनीति करती है। कभी चित्रकूट तो कभी अयोध्या, काशी और मथुरा का मुद्दा पनपाना एजेंडा है।

भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है। भाजपा की कोई भी योजना जनहित में नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय से नौजवानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाजपा-आरएसएस के सांप्रदायिक एजेंडा से ही कट्टरपंथी संगठन उभर कर सामने आ गये हैं। भाजपा चिंतन-मंथन से दूर केवल भोजन-विश्राम के सहारे अपना स्वार्थ चिंतन करती है। विकास कैसे अवरूद्ध हो, इसके लिए वह तीन तिकड़म सिखाने के लिए ही प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना प्राथमिकता में है।

लेखपाल परीक्षा में STF की कार्रवाई, अलग-अलग जिलों से दबोचे 21 सॉल्वर

भाजपा नेतृत्व दरअसल चित्रकूट में इस बात पर चिंतन-मनन करने नहीं बैठा है कि गरीबी के दलदल से गरीबों को कैसे निकाला जाए। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को कैसे ठीक किया जाए। नौजवानों को रोजगार के अवसर कैसे मुहैया कराये जाएं और महंगाई, अपराध तथा भ्रष्टाचार से कैसे निजात पाई जाए बल्कि सत्ता में बने रहने के लिए क्या-क्या षड्यंत्र किये जाए। चित्रकूट में इसका ही मंथन हैं। भाजपा जनता का सामना करने से दूर भागती है इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता ने भी अब तय कर लिया है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

लेखपाल परीक्षा में STF की कार्रवाई, अलग-अलग जिलों से दबोचे 21 सॉल्वर

Next Post

ED ने संजय राऊत को लिया हिरासत में, बोले- शिवसेना को खत्म करने की साजिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Next Post
Sanjay Raut

ED ने संजय राऊत को लिया हिरासत में, बोले- शिवसेना को खत्म करने की साजिश

यह भी पढ़ें

डॉ. हर्षवर्धन

सरकार ने कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए : हर्षवर्धन

21/09/2020
Allahabad High Court

हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, कहा- आजादी के 75 सालों बाद भी जाति प्रथा की जड़ें गहरी

25/01/2022
Electricity

77 विद्युत सखियों ने गांवों से वसूला सात करोड़ का बिजली बिल

06/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version