• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार यह नहीं कहती- लड़के हैं, गलती कर देते हैं : योगी

Writer D by Writer D
24/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने साफ शब्दों में कहा है कि अपराध किसी प्रकार का हो ) , वह अक्षम्य है। कोई सरेआम अपराध करे सरकार इसे स्वीकार नहीं कर सकती। यही नहीं, समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, यहां अपराधियों के बारे में यह नहीं कहा जाता कि “लड़के हैं गलती हो जाती है”।

मुख्यमंत्री योगी(CM Yogi), मंगलवार को विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। सपा शासन काल में खराब कानून-व्यवस्था की याद दिलाते हुए सीएम ने कहा कि सपा हर उस अपराधी का समर्थन करती है, जो उत्तर प्रदेश में अराजकता के पर्याय थे। गुंडागर्दी जिनका पेशा था।

आज उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश के अंदर नजीर बनी हुई है। 05 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। 2012-17 के बीच सपा काल में 700 से ज्यादा बड़े दंगे हुए थे। महीनों महीनों तक मुजफ्फरनगर, लखनऊ, बरेली में कर्फ्यू लगे रहे। कोई ऐसा जिला नहीं था, जहां दंगा न हुआ हो। वहीं 2017-22 तक में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। कहीं कोई कर्फ्यू नहीं लगा। यही नहीं, नई सरकार के गठन के बाद राम नवमी पर जबकि सात राज्यों में दंगे हुए, यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ। हनुमंत जयंती पर कोई दंगा नहीं हुआ। और शायद इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जबकि अलविदा की नमाज़ सड़कों पर नहीं हुई। ईद के अवसर पर सड़कों पर कोई अराजकता नहीं हुई। शान्तिपूर्ण तरीके से पर्व औए त्योहार मनाये गए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज अगर अपराधी है तो जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्रवाई होती है और नेता प्रतिपक्ष ने भी यह स्वीकार किया है कि कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि विगत 05 वर्ष में कानून-व्यवस्था के बेहतर माहौल ने ही इस सरकार को फिर से इतना व्यापक जनसमर्थन दिलाया है। यहां सदन में विधायकों की संख्या इस बात के प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता और आधी आबादी ने जिस भाव के साथ सरकार को समर्थन दिया है, वह अभिनन्दनीय है।

यूपी के हर जिले में प्रत्‍येक सप्‍ताह आयोजित होगा रोजगार मेला

समाजवादी पार्टी शासनकाल में बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व के दिनों में चुनावों के दौरान और बाद कि हिंसात्मक घटनाओं की याद दिलाई। सीएम (CM Yogi) ने कहा कि इस बार भी चुनाव सम्पन्न होने के बाद कुछ लोगों ने हरकत की थी। लेकिन उन हरकतों को हमने कुछ ही घंटों में कंट्रोल भी कर लिया था। बहुत सारे लोगों ने गर्मी दिखाने का प्रयास किया था, उनकी गर्मी भी शांत हो रही है। महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सीएम (CM Yogi)ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। एंटी रोमियों स्क्वाड का गठन 2017 में महिला अपराधों को रोकने के लिए कर दिया था। इसके साथ ही 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना भी कर दी गई है। आंकड़ों के हवाले से उन्होंने कहा कि यूपी में घटित होने वाले अपराधों विभिन्न प्रकार के अपराधों में भारी गिरावट आई है।

धर्मगुरुओं का जताया आभार, कहा पहले की सरकारों में इच्छाशक्ति नहीं: योगी

हालिया दिनों में पर्व और त्योहार के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने की बात कहते हुए सीएम ने कहा कि हमें शिकायत मिलती थी, कि कोई बुजुर्ग है, कोई नवजात शिशु है, कोई बीमार है। उनकी सहूलियत के लिए धर्मस्थलों पर से अनावश्यक माइक उतरने चाहिए। शोरगुल बंद होना चाहिए। हम लोगों ने अपील की, धर्मगुरुओ से संवाद किया और 01 लाख से अधिक माइक या तो उतरे हैं या उनकी आवाज कम हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह पहले भी हो सकता था, लेकिन तब की सरकारों में इच्छाशक्ति नहीं थी। हर चीज को वोटबैंक के नजरिये से देखने की जो प्रवृत्ति है, उसने नहीं करने दिया। सीएम ने कहा कि सबको सुरक्षा देना हमारा दायित्व है, सुविधा देना सरकार का कार्य है। पर्व और त्योहार शान्तिपूर्ण ढंग से मनवाने में हम सहयोग करेंगे।

अगले 5 साल में गीडा उत्तर भारत का दूसरा नोएडा बनने की राह पर होगा

सिद्धार्थनगर में युवक की गोली से हुई मौत, अपराधी पकड़ा जा चुका: योगी (Yogi)

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सिद्धार्थनगर में विगत दिनों हुई एक महिला की मौत का प्रकरण उठाया, जिस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में पुलिस पार्टी के जाने के बाद जितेंद्र यादव नाम के व्यक्ति ने गोली चलाई थी, मुस्लिम निर्दोष महिला को गोली मारी थी। अवैध असलहे से गोली चलाई गई। अपराधी पकड़ा गया है। और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के लिए प्रशासन को पूरी छूट दी गई है। वहीं तंज करते हुए यह भी कहा कि 2017 में जब पहली बार हमारी सरकार का गठन हुआ था, उस समय आजमगढ़ में जहरीली शराब से कई मौतें हुई थीं। हम लोग जब तह में गए तो पता चला कि उसमें समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों का हाथ था। हमारे पास इसके पूरे तथ्य हैं प्रमाण हैं, नाम लेंगे तो विपक्ष को बुरा लगेगा।

Tags: budget session 2022cm yogiLucknow NewsUP Assembly
Previous Post

बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन, जय सिया राम के जयकारों से गुंजायमान हुई लखननगरी

Next Post

माफिया और अपराधियों ने सपा सरकार में कर दी थीं सभी हदें पार : सुरेश खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Next Post
suresh khanna

माफिया और अपराधियों ने सपा सरकार में कर दी थीं सभी हदें पार : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ें

Supreme Court

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दिया निर्देश: ‘न्यायालय एक रैंक एक पेंशन परिवर्तन की जांच नहीं कर सकते’

03/10/2020
dead body

नहर के पास मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

19/11/2020
Surya

खरमास से इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, ग्रहों के राजा की बदली चाल से होगा लाभ ही लाभ

13/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version