Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने यहां जारी बयान में कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। पिछले दस साल में महंगाई कई गुना बढ़ गयी है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, खेती-किसानी के सामान, खाद-बीज, दवाई, पढ़ाई, सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब परिवार रसाई गैस, सिलेण्डर, रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं। माताएं, बहनें लकड़ियां तोड़कर चूल्हा जलाने पर मजबूर है। लोगों के लिए जीवनयापन का संकट है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि एक तरफ बढ़ती महंगाई का कहर है दूसरी तरफ सरकार लोगों को नौकरी रोजगार नहीं दे रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गांवो में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। रोजी-रोटी की तलाश में युवा युद्धग्रस्त देश जाने पर मजबूर है।

भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार आम जनता से झूठे वादे करती रही लेकिन वादो को पूरा नहीं किया। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा लोकसभा चुनाव हारेगी।

Exit mobile version