Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, 48 सीटों पर किया कब्जा

bjp

bjp

अजमेर । राजस्थान में अजमेर नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनतापार्टी (भाजपा) ने रविवार को 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि सत्तारुढ़ कांग्रेस केवल 18 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है।

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में भाजपा को 48 सीटें मिली हैं। उसने अपना दबदबा कायम रखा हैं। निगम की एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया हैं। इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि 13 निर्दलीयों ने बाजी मारी हैं। चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) भी एक सीट हासिल करने में कामयाब रही हैं। वार्ड संख्या सात से रालोपा उम्मीदवार गीता ने जीत दर्ज की है।

बरेली : बलात्कार कर वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा

चुनाव परिणामों में वार्ड संख्या 66 से भाजपा उम्मीदवार तथा प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नीरज जैन सबसे कम एक वोट के अंतर जीत दर्ज की। जीत का अंतर कम होने पर कांग्रेस उम्मीदवार के एतराज करने पर उनका परिणाम कुछ देर रोक लिया गया था, जिस पर श्री जैन ने मौके पर ही मीडिया के समक्ष प्रशासन पर कांग्रेस सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत भाजपा के ज्ञान सारस्वत ने हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2842 मतों से हराया है।

चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेंद्र सिंह रलावता के भाई एवं नगर निगम से सेवानिवृत्त उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता भी चुनाव जीते हैं। शहर भाजपा के अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा की पत्नी बृजलता हाडा भी चुनाव जीती है। अजमेर में महापौर की कुर्सी अनुसूचित जाति महिला वर्ग से आरक्षित है इसलिए माना जा रहा है कि बृजलता की इस बार लॉटरी खुल सकती है। अजमेर निगम में उपमहापौर पद के लिए भाजपा से अनेक दावेदार माने जा रहे है। इनमें नीरज जैन के अलावा ज्ञान सारस्वत, अजय वर्मा, देवेंद्र सिंह शेखावत, विरेंद्र वालिया एवं धर्मेंद्र सिंह चैहान आदि शामिल है।

Exit mobile version