• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा झूठ बोलने की देती है ट्रेनिंग : शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, इटावा
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। उत्तर प्रदेश में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Yadav) में दल बदलकर दूसरे दलों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इटावा में सुनील यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन छोड़कर अपने समर्थकों के साथ फिर से साइकिल पर सवार हो गए।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के (सपा) महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में झूठ बोलने और बेईमानी की ट्रेनिंग दी जाती है। भारतीय जनता पार्टी ने छह साल में उत्तर प्रदेश में कोई भी काम नहीं कराया है। झूठे वादे किए हैं। इसलिए उप्र के नगरीय निकाय चुनाव और यहां की पालिका के चुनाव में जनता वोट की चोट से भाजपा को हटाएगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इनकी सरकार देश में नहीं बनेगी।

Etawah

शिवपाल (Shivpal Yadav) ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। इसी वादाखिलाफी के चलते जनता काफी नाराज है और निकाय चुनाव में जनता वोट की चोट से भाजपा को हराने का मूड बना चुकी है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए जी-जान से लगने की बात कही।

सपा महासचिव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर सुनील यादव अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। पृष्ठभूमि समाजवादी सुनील यादव बीच में कुछ दिन के लिए भटक गए थे इसका उन्हें मलाल था। उन्हें भाजपा में जाने पर जो सम्मान अपने घर में मिला करता था वह नहीं मिला, इस कारण चंद दिनों में ही वे अपने घर वापस लौट आए हैं।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, इलाके में इंटरनेट बैन

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने लोगों से निकाय चुनाव में भाजपा को हरवा कर समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से निकाय चुनाव में जीत दिलवाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने पार्टी से बागी हुए लोगों को समझा-बुझाकर पार्टी में घर वापसी करवाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी क्रम के चलते समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुनील यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार सपा में दोबारा शामिल हुए। वह निकाय चुनाव में सपा को मजबूती से जीत दिलवाने की अपील करते हुए नजर आए।

Tags: Etawah newsnikay chunavshivpal yadav
Previous Post

पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, दो AK- 47 बरामद

Next Post

प्रदेश के विकास से परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

अंबेडकर जी का जीवन प्रेरणा का स्तंभ: केशव मौर्य

14/04/2026
Next Post
CM Yogi in Hapur

प्रदेश के विकास से परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

sonakshi sinha

सोनाक्षी के रिश्ते पर लगी मुहर, जहीर इकबाल ने खुल्लम खुल्ला बोला I Love U

07/06/2022
Palmistry

अंगूठा बताएगा जीवन में जल्द आने वाला है राजयोग

13/11/2024
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

पहले पिलाई शराब और फिर दोस्तों ने रेत दिया गला

27/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version