• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार जुल्म भी करती है और कराहने भी नहीं देती : अखिलेश

Writer D by Writer D
13/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि नोटबंदी, जीएसटी, कृषि विधेयक से लोग बेहाल हैं पर सरकार अपनी हठधर्मी और अहंकार में चूर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

श्री यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार जुल्म भी करती है और कराहने भी नहीं देती है। रोज-रोज वह विकास और काम का नाटक करती है, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा काम के अलावा सब कुछ कर सकती है। भाजपा सरकार की साजिशों से सावधान रहना होगा।

पार्टी मुख्यालय में इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सीडा, सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र जौनपुर के उद्यमियों को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि छोटे, मंझोले उद्योग बेकारी दूर करने में मददगार हो सकते हैं लेकिन भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है। उद्यमियों द्वारा जोखिम उठाने के बाद भी उन्हें उन्हें अपमान झेलना पड़ता है। भाजपा सरकार उद्यमियों को धमकी देती है, उनका उत्पीड़न किया जाता है। एक अच्छी व्यवस्था सरकारी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

केरल के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, जनता को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन

श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में बेरोजगारी असीमित रूप से बढ़ी है। उद्योग के लिए अत्यावश्यक विद्युत के लिए भाजपा सरकार ने बिजलीघर नहीं बनाए हैं। इस सरकार में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। बैंक कर्ज नहीं दे रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। छोटे उद्यमियों को सुरक्षा, सम्मान और राहत देने के बजाय भाजपा सरकार कारपोरेट को ही संरक्षण दे रही है। 20 लाख करोड़ के पैकेज का बड़ा प्रचार हुआ पर उत्तर प्रदेश को क्या मिला। कोई इस प्रदेश में इन हालात में उद्योग लगाने क्यों आएगा।

उन्होने कहा कि पूर्वांचल में औद्योगिक विकास के लिए भाजपा सरकार कोई ठोस योजना नहीं बना पाई है। मेडिकल सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क नहीं बन सकी। समाजवादी सरकार में यूपी डायल 100 नम्बर से लोगों का घर बैठे काम हो रहा था, भाजपा सरकार ने उसे 112 नम्बर कर दिया पर यह सेवा काम ही नहीं करती है। ऐसे में अपराध कैसे रूकेंगे।

नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए गठित कर रहे हैं टास्क फोर्स :  केंद्रीय शिक्षा मंत्री

श्री यादव ने कहा कि 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर उद्यमियों की सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्हें तमाम सुविधाएं दी जाएगी ताकि तेजी से औद्योगिक विकास हो सके। श्रमिकों की खुशहाली के लिए सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। राज्य में ग्रोथ, नौकरी और विकास होगा। उन्होंने प्रगतिशील विचार मानने वालों को सजग रहने को कहा क्योंकि भाजपा सरकार छलकपट और नफरत फैलाने में माहिर है। इतनी खराब सरकार कभी नहीं आई।

Tags: 24ghante online.comakhilesh yadavAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

सारा अली खान के इन दो लुक्स ने फैन्स को कर दिया अपसेट

Next Post

हाई-एंड सैलून में जाना अब कोई लग्जरी नहीं रह गयी है : सुमित इसरानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
sumit israni hair stylist

हाई-एंड सैलून में जाना अब कोई लग्जरी नहीं रह गयी है : सुमित इसरानी

यह भी पढ़ें

shriram mandir nirman

श्रीराम मंदिर की नींव खुदाई से निकली मिट्टी की बढ़ी मांग, भक्तों के लिए बनाई गई डिब्बियां

10/04/2021
punishment

नाबालिग से दुष्कर्म पर आरोपी को सात साल का सश्रम कारावास की सजा

05/07/2021
BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार

दरोगा को धमकाने वाला BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, भेजा जेल

30/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version